गोंडा। उधारी मांगने पर हुई पिटाई, तीन पर मुकदमा दर्ज
धीरेन्द्र प्रताप सिंह गोण्डा (ब्यूरो)
मनकापुर (गोण्डा) ।अपना उधारी का पैसा मांगने पर पीडित को विपक्षी ने भद्दी-भद्दी गाली देते हुए जम कर मारा-पीटा पीडित के तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ मार-पीट समेत विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंदरहा के रहने वाले अरुण उपाध्यया पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि बीते रविवार के शाम 07-30बजे कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर के रहने वाले आशुतोष शर्मा व पटेल नगर के मनीष निषाद से पीडित अपना पैसा मांगने गया।तो विपक्षी गण द्वारा मनकापुर-मछली गांव मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोर(बस स्टाप) पर पीडित को बुलाया गया और आशुतोष उपरोक्त व मनीष निषाद उपरोक्त व एक व्यक्ति अज्ञात प्रार्थी भद्दी भद्दी गाली देते हुए लाठी डंडा से मारने पीटने लगे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये आग गये।मामले में पीडित के तहरीर पर पुलिस ने दो नाम जद एक नाम पता के खिलाफ विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।