बलरामपुर। श्रीराम और रेशू पाण्डेय को मिला एडूलीडर्स यूपी अवार्ड 2022,प्रदेश के सभी 75 जिलों से 150 शिक्षकों को उत्कुष्ट कार्यों के लिए लखनऊ में किया गया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता
          
बलरामपुर। शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनन्द ने प्रदेश के सभी 75 जिलों से 150 नवाचारी शिक्षको को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार एवं एडुलीडर यूपी अवार्ड चयन हेतु आदेशित किए थे । जिसके तहत 04 फरवरी को उद्दमिकता विकास संस्थान सरोजनी नगर लखनऊ में श्रीराम सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय सहजौरा रेहरा बाजार बलरामपुर और रेशू पाण्डेय प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय इमिलिया बलरामपुर को शिक्षा महानिदेशक , विजय किरन आनन्द एवं वैक्तिक सहायक, बेसिक शिक्षा निदेशक उत्तरप्रदेश डॉक्टर रामचंद्र द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।इस पुरस्कार पाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी,वित्त एवं लेखा अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, डी सी. निरंकार पांडेय डी.सी.मोहित देव डी.सी.एन.के.सिंह, एवं आशुतोष मिश्र बधाई दी!!

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा