डीएम ने उतरौला में ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचकर परिषदीय विद्यालयों के छात्रों का आधार कार्ड बनाए जाने का किया निरीक्षण

शतप्रतिशत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित


ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता

बलरामपुर!जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक विद्यालय बदलपुर चौखड़िया उतरौला पहुंचकर ब्लॉक संसाधन केंद्र में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का आधार कार्ड बनाए जाने का निरीक्षण किया गया। बच्चों को डायरेक्ट बेनिफिट योजना का लाभ दिए जाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें जिससे कि आधार कार्ड के अभाव में किसी भी बच्चे का डीबीटी ना रुके। उन्होंने ब्लॉक संसाधन केंद्र में कार्य सुस्त पाए जाने पर उपस्थित कर्मचारी को फटकार लगाई, कहा की ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रतिदिन 100 बच्चों का आधार कार्ड बनाना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी उपस्थित रही।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा