गोंडा। छप्पर रखने को लेकर विवाद में तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा
धीरेन्द्र प्रताप सिंह गोण्डा
मनकापुर (गोंडा) ।पट्टेदार द्वारा अपने पट्टे की जमीन पर पशुओं के लिए मड़हा रखते समय हुई मारपीट के मामले में पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आपराधिक बल प्रयोग करने व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के ग्राम चांदपुर लखपतराय निवासी राम गोपाल चौहान पुत्र लल्लू चौहान ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह शनिवार की शाम 7 बजे अपने पट्टे की भूमि पर पशुओं को चारा खिलाने के लिए मड़हा रख रहा था।इसी बीच गांव के ही विपक्षी जगत नरायन, सत्य नरायन,अजय कुमार लाठी-डंडा लेकर आए और मारने पीटने लगे।पीड़ित के अनुसार उसके पट्टे की भूमि पर विपक्षी गण जबरन थूनी गाड़ लिए।पत्नी के मना करने पर आमादा फौजदारी होकर धमकी दिए।हल्ला गुहार सुनकर गांव वालों के आने पर ऊक्त विपक्षी गण भाग निकले।कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया है।