एबीआरसी कार्यालय पर कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन कर शिक्षा पर डाला गया प्रकाश
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता
रेहरा बाजार- सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग (एबीआरसी)परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक इकाई रेहरा बाजार ने स्वामी विवेकानन्द और सुभाष चंद्र बोस जयन्ती के उपलक्ष्य में कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम का आयोजन संगठन के शिक्षको द्वारा किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि आर एस एस के विभाग प्रचारक सुरजीत ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक अच्छे समाज का निर्माता है।मानव जीवन शिक्षा के बिना अधूरा है शिक्षको को ईमानदारी से कर्तव्यो का निर्वन करना चाहिए।जब अच्छा समाज शिक्षित होगा तभी राष्ट्र का विकास होगा।कार्यशाला का शुभारंभ माँ सरवस्ती जी के चित्र व सुभाष चंद्र बोस एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।इस दौरान कार्यशाला को ब्लॉक अध्यक्ष पीयूश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा से ही स्वामी विवेकानन्द ने देश का परचम पूरे बिश्व मे लहराया है।वही सुभाष चंद बोस ने भी शिक्षा के दम पर ही अपने काबिलियत का अंग्रेजो से लोगो मनवाया है।शिक्षक अपने हुनर से शशक्त देश मजबूत देश के निर्माण मे सहयोग करता है।आयोजित कार्यशाला में फूलचंद ओम प्रकाश सिंह,विकास कान्त पाण्डेय,ओम प्रकाश,चंद्रधर पाठक, वंशराज आदि ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर गौरव सिंह,आनंद गुप्ता,विनोद वर्मा,अनिल,सतीश सिंह,भानू प्रकाश मिश्रा सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।