गोंडा। पत्रकार से की मारपीट के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज

धीरेन्द्र प्रताप सिंह गोण्डा (ब्यूरो)

करनैलगंज(गोंडा)। एक पत्रकार ने कोतवाली में मार-पीट का मामला दर्ज कराया है। एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार प्रवीण श्रीवास्तव उर्फ सोनू ने कोतवाली पुलिस को बताया कि कटरा मार्ग स्थित नौनिया ताल के पास भूमि पर अवैध निर्माण चल रहा था। शिकायत पर पांच फरवरी सुबह को राजस्व टीम ने निर्माण कार्य रोक दिया। राजस्व टीम के मौके से वापस जाने के बाद दोबारा से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। दोपहर दो बजे निर्माण रोकने पहुँचे लेखपाल की मौजूदगी में वह भी कवरेज करने गया था। जिससे निर्माण कर रहे लोग उससे नाराज हो गए, तीन लोगों ने उसपर हमला कर दिया। उसकी मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया। इस मामले में करनैलगंज निवासी मोहित पाण्डेय, कटरा बाजार खिंन्दूरी निवासी आदिलबहार खां व मुहम्मदपुर निवासी भोलू खाँ पर मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाल सुधीर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले को जांच की जा रही है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा