बस्ती। जिसके अपहरण का दर्ज हुआ मुकदमा, वह प्रेमी के पास मिली

बस्ती ब्यूरो। हर्रैया थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी लालगंज थानाक्षेत्र में हुई थी। पिछले दिनों वह मायके में रह रही थी। रविवार को युवक का बड़ा भाई अपनी मां के साथ कार से बहू को विदा कराने गया। युवक के भाई ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दी कि वापस आते समय दोपहर करीब पौने तीन बजे दो कारों में सवार होकर कुछ लोग गोटवा के पास उसकी गाड़ी रोक ली।

उसमें एक लग्जरी गाड़ी में राष्ट्रीय पार्टी का झंडा लगा था। उसमें से उतरे कुछ लोग विवाहिता को जबरन कार से खींचकर अपनी गाड़ी में बैठाकर चले गए। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की तो विवाहिता गोटवा के पास आरोपी के पास मिल गई।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा