बस्ती। लावारिश को मिला पुलिस और अखिलेश सिंह का सहारा

 
बस्ती ब्यूरो। शनिवार को जिला अस्पताल के निकट लावारिस अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति ठंड से ठिठुर रहा था और उसकी स्थिति काफी दयनीय थी। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की नजर उस पर पड़ी तो उन्होने शहर कोतवाल और चौकी इंचार्ज अस्पताल चौराहा को सूचना दी। अस्पताल चौराहे के चौकी इंचार्ज ललितकांत मौके पर पहुंचे और गंदगी में चौतरफा लिपटे व्यक्ति को नहलाने धुलाने के साथ ही उसे नया ऊनी वस्त्र पहनाकर भोजन कराया गया। बाद में उसे चिकित्सा हेतु विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह और चौकी इंचार्ज ललित कान्त ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देखते ही देखते मौके पर काफी लोग जुट गये और इस नेक कार्य की लोगों ने सराहना किया।
विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि ऐसा लगता है कि अज्ञात लावारिश व्यक्ति पूरी रात ठंड का सामना करता रहा जिससे उसकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गयी थी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा