बस्ती। वि.ख.गौर मे लाखों खर्च के बावजूद छुट्टा जानवरों को गौ आश्रय में संरक्षित करने की सरकारी मंशा पर पलीता लगा रहे है जिम्मेदार अधिकारी
बस्ती । दस गौ आश्रय में 798 छुट्टा जानवरों को संरक्षित करने का था दावा,लेकिन सडकों पर घूमते दिख रहे है आवारा पशुओ की झुंड
वि.ख.गौर के ब्लॉक परिसर में प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करवाने पहुँचते हैं दर्जनों छुट्टा जानवर..
वि.ख.गौर के परिसर व सडकों पर दिख रहे झुँडो मे आवारा पशु, ब्लाँक के जिम्मेदारो के गौ आश्रय संरक्षण का खोल रहे है पोल
सूत्रो की माने तो लाखों रुपए की कैटल कैचर वाहन की हुई खरीददारी, लेकिन अभी तक चालक की नहीं हुई व्यवस्था
सरकारी दावे की पोल खोल रही ब्लॉक परिसर में घूम रहे हैं आवारा पशु,जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी नहीं हो रही पकडऩे की कोई व्यावस्था
वहीं बीडीओ गौर ने बताया की रोस्टर बनाकर शीघ्र पकड़े जाएंगे छुट्टा पशु,लेकिन साहब सवाल ऐ है आखिर कब
गौर वि.ख.के अधिकारी व कर्मचारी नहीं निभा रहे है अपनी जिम्मेदारिया,आवारा पशुओं से किसानों की फसल हो रही है बर्बाद।