बस्ती। मुण्डेरवा चीनी मिल पहुंचे भारत दर्शन यात्रा के सदस्यों का भव्य स्वागत

बस्ती ब्यूरो । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय टीम द्वारा चलाये जा रहे भारत दर्शन कार्यक्रम के कड़ी में रविवार को सुशासन यात्रा के डेलिगेशन का मुण्डेरवा चीनी मिल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल भाजयुमो, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मुण्डेरवा चीनी मिल का भ्रमण कर औद्योगिक विकास की जानकारी प्राप्त किया।
 यह जानकारी देते हुये युवा मोर्चा के निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिनव उपाध्याय बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आये हुए सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
 अभिनव उपाध्याय ने बताया की युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से युवाओं को पूरे भारत में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को एवं देश की सांस्कृतिक धरोहर के महत्व को प्रत्येक युवाओं से अवगत कराने का एक अनूठा प्रयास किया है ।
 प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में युवाओं का डेलिगेशन यह यात्रा पूर्वांचल के गोरक्ष क्षेत्र में प्रवेश किया है । हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भारत जिस तरह मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है उससे वह दिन दूर नहीं है जब भारत पूर्ण विकसित राष्ट्र का दर्जा प्राप्त करेगा। भारत दर्शन का अभियान युवाओं को अपने भारत की प्रभुता को दिखाने के लिए उचित माध्यम है हम युवाओं को तेजस्वी के नेतृत्व में बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।
 इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय, दीपक मल्ल, क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह, सुधीर सिंह, आलोक पाण्डेय, अवनीश सिंह, सुनील पांडेय, उत्कर्ष शुक्ल, विनय सिंह, अभिषेक कुमार, विद्यमणि सिंह, सुरेंद्र चौधरी, अजय पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा