गोंडा। पीआरडी जवान की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत,पीआरडी जवान साथियो ने घर पहुंचकरष पत्नी को दी आर्थिक सहायता


धीरेन्द्र प्रताप सिंह गोण्डा

मनकापुर(गोण्डा) ।बीते माह 25 जनवरी को ड्यूटी पर आ रहे प्रातीय रक्षक दल(पीआरडी जवान) की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मृतक पीआरडी के परिजनो को साथी जवानो ने आपस में सहयोग राशि इकठ्ठा कर मृतक के पत्नी को दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहलनिया के रहने वाले प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी जवान) बीते माह जनवरी के25तारीख के शाम गांव से मनकापुर ड्यूटी करने के लिए हुए थे कि मनकापुर-झिलाही मार्ग पर स्थित बनज्ररिंया के पास सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन के ठोकर मार देने से दर्दनाक मौत हो गई थी।पीआरडी जवान को शासन द्वारा कोई सहायता न मिलने से पीआरडी के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी की प्रिया यादव के निर्देशन में समस्त पीआरडी जवानो द्वारा सहर्ष आपस में सहयोग राशि इकठ्ठा करके मृतक की धर्म पत्नी को सौप कर हर संभव मदद का आश्वान दिया और राज सरकार से मांग किया है कि मनकापुर के ब्लॉक कमांडर अयोध्या प्रसाद, छपिया के ब्लॉक कमांडर शिव कुमार मिश्रा, मुजेहना ब्लाक कमांडर निरंकार पांडे, राम कुमार वर्मा, अशोक कुमार, अजय यादव, सियाराम यादव, हरिदत्त मिश्रा अन्य पीआरडी जवानों द्वारा मृतक मनकापुर ब्लॉक कमांडर अयोध्या प्रसाद ने कहा कि पीआरडी जवानों को सरकार के तरफ से मरणोपरांत कोई सहायता ना देने का प्रावधान है जबकि पीआरडी जवान उत्तर प्रदेश पुलिस होमगार्ड के ही तरह दिन और रात ड्यूटी करते हैं।किंतु उन लोगों को सरकार की तरफ से मरणोपरांत सहायता प्रदान किया जाता है। पीआरडी जवानों को कोई सहायता सरकार के द्वारा नहीं दिया जाता है। पीआरडी जवानों ने सरकार से मांग किया है कि पीआरडी जवानों को भी शासन के तरफ से मरणोपरांत सहायता दिया जाए। हरिदत्त मिश्रा, अयोध्या प्रसाद, भगवान दीन, रामतेज मौर्या आदि जवानों ने सरकार से मांग किया है

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा