गोंडा। डीएम ने किया तहसील मनकापुर का औचक निरीक्षण संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

गोण्डा (मनकापुर)। जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने तहसील मनकापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था एवं उप जिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, तहसीलदार न्यायिक न्यायालय संग्रह कार्यालय, निर्वाचन कंप्यूटर कक्ष रिकॉर्ड रूम भूलेख कंप्यूटर खतौनी कार्यालय सहित तहसील के सभी कार्यालयों एवं अन्य सभी ऑफिसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर उपस्थित उप जिलाधिकारी मनकापुर आकाश सिंह तहसीलदार पैगाम हैदर व तहसील अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि तहसील परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही कार्यालय में रखे सभी फाइलों का रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, तथा कंप्यूटर खतौनी कक्ष में पहुंचकर वहां पर कर्मचारियों से सभी जानकारियां ली और निर्देश दिए कि यहां पर आने वाले आम जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े उनके समस्याओं का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मनकापुर तहसीलदार मनकापुर पैगाम हैदर नायब तहसीलदार अमित यादव सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा