गोंडा। जिला अस्पताल के संविदा डाक्टर की मेडिकल संचालक ने की पिटाई, डाक्टरो मे रोष
धीरेन्द्र प्रताप सिंह गोण्डा (ब्यूरो)
गोण्डा। जिला अस्पताल में संविदा डाक्टर की ड्यूटी से घर वापस जाते समय अस्पताल के सामने मेडिकल हाल व एक्सरे चलाने वाले सहित लगभग बीस लोगो ने जमकर की पिटाई पीड़ित डाक्टर ने लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। जिसको लेकर जिला अस्पताल के डाक्टरो में रोष व्याप्त है।
गोण्डा जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात डाक्टर अखिलेश त्रिपाठी रविवार को इमरजेंसी से ड्यूटी कर रात्रि लगभग साढे नौ बजे अपनी कार से घर के लिए निकले थे कि मुख्य गेट पर पहले से ही घाता लगाये बैठे आशुतोष मिश्रा आशुतोष मेडिकल हाल व अभय सिंह (राव एक्सरे) सहित लगभग बीस लोग गाड़ी रोककर नीचे उतारते हुए जमकर पिटाई कर दी डाक्टर की माने तो वह पिटाई से बिहोष हो गये। जब उनको होश आया तो वह अस्पताल में अपने आप को भर्ती पाया। सोमवार को सुबह संविदा डाक्टर ने कई डाक्टरो के साथ नगर कोतवाली मे पहुंचकर पिटाई के सम्बन्ध में दो नामजद सहित 20 अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की लिखित तहरीर दी है। डाक्टर की पिटाई को लेकर जिला अस्पताल के डाक्टरो में रोष व्याप्त है। नगर कोतवाल राकेश कुमार ने बताया है पीड़ित डाक्टर पहले आरोपी के साथ ही क्लीनिक चलाते थे अब अलग- अलग क्लीनिक चलाते है। इसी को लेकर विवाद हुआ है। तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर जांच की जावेगी।