बलरामपुर। अमायरा मार्ट खुलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर,अब सस्ते दामों पर मिलेगा रोजमर्रा का सामान

ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता

रेहरा बाजार/बलरामपुर- रविवार को रेहरा बाज़ार क्षेत्र के डाकघर के समीप मनकापुर-उतरौला मार्ग पर खुले अमायरा मार्ट का विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने फीता काटकर उदघाटन किया।इस मौके पर विधायक उतरौला ने कहा कि रेहरा बाजार क्षेत्र में मार्ट खुलने से लोग अपने जरूरत के समान एक ही जगह पर खरीद सकेंगे।वही कार्यक्रम में पधारे डॉ0 एहसान ने कहा कि रेहरा बाजार क्षेत्र में मार्ट खुलना बेहद खुशी की बात है।अब लोगो को भटकना नही पड़ेगा एक ही जगह पर लोगो को अपने जरूरत के सभी समान मिल सकेंगे।रेहरा बाजार क्षेत्र की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।वही उक्त सम्बन्ध में जब अमायरा मार्ट के संचालक आकाश चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने क्षेत्रीय जनता से एक बार मार्ट में आने का आग्रह करते हुए बताया कि मेरा प्रयाश रहेगा।मैं क्षेत्र के लोगो को रोजमर्रा के दैनिक उपयोगी समान को कम दामो पर उपलब्ध करा सकू।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेहरा बाजार अर्जुन चतुर्वेदी,हरिवंश सिंह,शिव बहादुर सिंह,भारत नरेश सिंह,मधुसूदन चतुर्वेदी,मुन्ने चतुर्वेदी,घनश्याम सिंह,दिनेश चौबे,पदम तिवारी,रिंकू चतुर्वेदी,पवन सोनी,शैलेन्द्र सिंह (रिंकू),अशोक चौबे,विनय चौबे समेत क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा