रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले 02 आरोपी अभियुक्त अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार


गोंडा क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
अभियुक्त सुबोध शुक्ला व शुभम शुक्ला ने लोगो में रौब जमाने के उद्देश्य सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ अपना फोटो वायरल/प्रदर्शित किया था। जिसमें पर थाना को0 नगर द्वारा संज्ञान लेते हुए उक्त अभियुक्तों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 नगर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण। सुबोध शुक्ला पुत्र विजय प्रताप शुक्ला नि0 पोर्टरगंज पथवलिया थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
 शुभम शुक्ला पुत्र हरिशंकर शुक्ला नि0 निहालपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा