नगर पालिका परिषद गोंडा द्वारा संचालित किये जा रहे अलाव की हकीकत जानने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने किया औचक निरीक्षण


गोण्डा। मण्डल मुख्यालय स्थित शहर में संचालित रैन बसेरों व जलाये जा रहे अलाव की हकीकत जानने के लिये सिटी मजिस्ट्रेट ने विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण किया और सम्बन्धित कर्मचारियों को जनहित को लेकर कड़े निर्देश दिये। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर स्थित जिला चिकित्सालय, रोडवेज बसस्टैंड, रेलवे स्टेशन, एकता चौराहा,महिला अस्पताल, गुरुनानक चौराहा,पीपल तिराहा तथा अब्दुल हमीद चौराहा पहुँचकर संचालित रैन बसेरा व अलाव की व्यवस्था की हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने आमजन को ठण्डक से बचाव हेतु सम्बन्धित कर्मचारियों को कड़ें निर्देश दिये। बताते चलें आपको कि इस समय नगर पालिका परिषद गोंडा के द्वारा विभिन्न स्थानों पर बढ़ती हुई ठंडक के मद्देनजर अलाव की व्यवस्था की गई है प्रमुख स्थानों में गोंडा रेलवे स्टेशन, वीर अब्दुल हमीद चौक, गुरु नानक चौराहा, मुख्य बस स्टॉप चौराहा, जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय,नगरपालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा समेत लगभग एक दर्जन से अधिक स्थानों में इस समय प्रतिदिन अलाव जलाने की व्यवस्था की जा रही है नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्री संजय मिश्रा से इस बाबत जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में भी अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद के लिपिक फराज़ के साथ-साथ विभिन्न लोगों को सौंपी गई है और वह खुद इसकी देखरेख कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट के विभिन्न स्थानों के औचक निरीक्षण में उनको समस्त जगहों पर अलाव की व्यवस्था ठीक मिली है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा