नाईट कर्फ्यू का अनुपालन कराने देर रात्रि रोड पर स्वयं निकले पुलिस अधीक्षक गोण्डा, विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर नाईट कर्फ्यू की स्थिति का लिया जायजा



गोंडा क्राइम ब्यूरो। शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के दृष्टिगत नाईट कर्फ्यू का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने दिनांक 27-12-2021 की देर रात्रि में स्वयं रोड पर निकलकर नाईट कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया। रोड पर कुछ आने जाने वाले लोगो को नाईट कर्फ्यू के बारे में जानकारी दी तथा इसका शत प्रतिशत अनुपालन करने हेतु बताया साथ ही जो लोग मास्क नही लगाए थे उनको मास्क भी वितरित किया। पुलिस अधीक्षक ने देर रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर नाईट कर्फ्यू की स्थिति को परखा एवं इसका शत प्रतिशत अनुपालन कराने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित भी किया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा