अन्तर्जनपदीय 02 शातिर चोर अवैध तमंचा व चाकू के साथ गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में चोरो/वाहन चोरो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गए इन्ही निर्देशों के अनुक्रम में थाना वजीरगंज पुलिस को अऩ्तर्जनपदीय चोर गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद करने में सफलता मिली है।
दिनाकं 29/30.11.2021 की रात्रि को थाना वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बेरहमतपुर, जमलापुर चौराहे पर स्थित दुकान में चोरी की घटना हुई थी। जिसके सम्बन्ध में घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमें लगाई गयी थी। दिनांक 07/08.12.2021 की रात्रि को थाना वजीरंगज पुलिस द्वारा उक्त चोरी की घटना कारित करने वाले अन्तर्जनपदीय चोर गिरोह के 02 सदस्यों 01. गयाप्रसाद गुप्ता 02. आदर्श मिश्रा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा, एक अदद कारतूस, एक अदद चाकू, एक अदद मोटरसाईकिल एंव निशादेही से चोरी का माल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताये कि बरामद माल चोरी का है जिसे दिनांक 29/30.11.2021 की रात्रि को ग्राम बेरहमतपुर, जमलापुर चौराहे पर स्थित दुकान से हम लोगो ने चोरी किया था। साथ ही बताया कि वे अपने आर्थिक लाभ हेतु भिन्न -भिन्न जनपदो/स्थानो से चोरी/वाहन चोरी कर उनका नम्बर प्लेट बदलकर बिक्री करते है। यह मोटरसाईकिल जनपद कुशीनगर से चुराई थी जिसका नम्बर प्लेट बदल कर हम लोग चला रहे थे।