गैगेस्टर एक्ट का वाछिंत 25,000/- का इनामिया अभियुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार




गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे । जिसके क्रम में थाना छपिया पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
  आज दिनाकं 08.12.2021 को थाना छपिया पुलिस द्वारा अभियुक्त गिरजेश प्रताप सोनी उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 इन्द्रमल सोनी निवासी महराजगंज सर्कुलर रोड़ थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त थाना मनकापुर में पंजीकृत मु0अ0स0 249/21 धारा 3(1)यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट में वाछिंत था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रू0 25000/- का पुरस्कार घोषित किया था। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा