दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार



गोंडा क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त मो0 मुस्लिम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा थाना धानेपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। धानेपुर पुलिस ने तत्काल विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा