25,000 रुपए का पुरस्कार घोषित गैंगेस्टर, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार



गोंडा क्राइम ब्यूरो । पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान मे वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे। उक्त आदेश के क्रम में थाना उमरीबेगमगंज को 01 गैंगेस्टर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। 
      दिनांक 14/15.12.2021 की रात्रि थाना उमरीबेगमगंज पुलिस रात्रिगस्त/देखभाल क्षेत्र में रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर गैंगेस्टर फारूख को गिरफ्तार किया गया। गैंगेस्टर के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त मु0अ0सं0-256/20, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना तरबगंज में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा