केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की पत्रकारों से अभद्रता के मामले में नाराज पत्रकारों ने मौन जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन




गोंडा ब्यूरो। आज दिनांक 20 दिसंबर को उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के पत्रकारों द्वारा स्थानीय गांधी पार्क में दोपहर 12:00 बजे से 5:00 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। पत्रकारों द्वारा घटना की घोर निंदा की गई है इससे 2 दिन पूर्व राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को सौंपा गया था जिसमें 5 सूत्री मांगे शामिल थी अब तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के विरुद्ध कोई कार्यवाही ना होने से पत्रकारों में काफी रोष व्याप्त है। उक्त अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री शिव कुमार द्विवेदी ने कहा की यदि प्रधानमंत्री महोदय द्वारा उक्त मंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया तो जनपद के पत्रकार आमरण अनशन पर बैठने को विवश होंगे जिनकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। केंद्रीय गृहराज्यमंत्री के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आज सोमवार को भी एक और संगठन श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक पत्रकारों ने मौन जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से दिया गया। इस अवसर पर जनपद के प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सैकड़ों पत्रकार सम्मिलित रहे। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा