हत्या की घटना का सफल अनावरण, भाई ही निकले भाई के हत्यारें


 गोंडा क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में थाना करनैलगंज पुलिस के द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण किया गया।
 दिनांक 25.12.2021 को वादी अमरनाथ पुत्र स्व0 पुत्तीलाल नि0 ग्राम कुतुबपुर गोड़ियन पुरवा थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा के द्वारा थाना स्थानीय में 06 नामजद लोगो के विरूद्ध अपने छोटे भाई श्यामनाथ उर्फ चिन्टू की हत्या कर शव को जलाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा घटना की गहनता से जॉच की गयी तो ज्ञात हुआ कि वादी मुकदमा अमरनाथ निषाद द्वारा अपने भाई गुड्डूलाल उर्फ यदुनाथ व रामनाथ उर्फ ननकू के कहने पर 06 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। साक्ष्य संकलन से यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक श्यामनाथ उर्फ चिन्टू की बीबी व बच्चे नही थे। मृतक का अपने भाईयों से हमेशा हिस्से की जमीन बाँटने तथा बेचने की बात को लेकर विवाद हुआ करता था, जिससे तंग होकर मृतक के भाई गुड्डूलाल उर्फ यदुनाथ व रामनाथ उर्फ ननकू के द्वारा अपने ही भाई की हत्या की गयी थी तथा रंजिश के चलते विपक्षीगणों के विरूद्ध गलत नामजदगी करते हुए अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा