प्रशासन के द्वारा बनवाया गया ब्रेकर बना मौत का स्पीड ब्रेकर, युवाओं के प्रदर्शन के बाद आखिर हटाया गया


गोंडा। खबर गोंडा जनपद से है जहाँ जरवल फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोंडा जिला अधिकारी आवास के सामने 72 घंटे पूर्व बनाए गए ब्रेकर को हटवाने को लेकर इंकलाब फाउंडेशन के नेतृत्व में युवाओं ने जमकर हल्ला बोला और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। दरअसल पूरा मामला यह है कि 72 घंटे पूर्व बने इस स्पीड ब्रेकर से अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें से बताया यह जा रहा है कि एक युवक की मौत भी हुई है आज शाम को करीब 8:00 बजे राजेश तिवारी नामक युवक अपने गंतव्य स्थान को जा रहे थे तभी उस ब्रेकर से टकराकर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें उन्हें गंभीर रूप से चोटें लगी और वह अभी गोंडा जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। बीते 72 घंटे में ब्रेकर से अनगिनत लोगों को दुर्घटना में चोट लगने की सूचना पर इंकलाब फाउंडेशन के युवाओं का गुस्सा उबल पड़ा और उन्होंने उसी ब्रेकर के ऊपर खड़े होकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर जमकर हल्ला बोला। हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर यह है कि उक्त ब्रेकर को अब अपने स्थान से हटा दिया गया है दरअसल ब्रेकर की ऊंचाई आमतौर पर बनाए जाने वाले ब्रेकर की ऊंचाई से कुछ अधिक हो गई थी जिसके कारण या दुर्घटनाएं हो रही थी।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा