नगर पालिका के बहुचर्चित पीएफ घोटाले में मुख्य आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, पीएफ घोटाले की जांच करने गई टीम नगर पालिका से बैरंग वापस लौटी




गोंडा ब्यूरो। नगर पालिका परिषद गोंडा में यूं तो कितने ही घोटालों की चर्चा आए दिन होती रहती है लेकिन नगर पालिका गोंडा में पीएफ घोटाला लोगों की जबान पर आज भी कायम है पीएफ घोटाले में एक अनुमान के मुताबिक लगभग 3 से 4 करोड रुपए की धनराशि का गबन किया गया था। इस घोटाले के मुख्य आरोपी व निलंबित स्वास्थ्य लिपिक विपिन प्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ न्यायालय के द्वारा अब गैर जमानती वारंट जारी किया गया है, मुख्य अभियुक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद एक टीम नगरपालिका कार्यालय जांच के लिए पहुंची थी जिसको वहां से बैरंग वापस लौटना पड़ा। नगर पालिका ने नवंबर 2020 में इस मामले को लेकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी तब से अभी तक यह मामला जांच के नाम पर लटका हुआ है वैसे अब मुख्य आरोपी के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में राजधानी लखनऊ और जनपद के कई ठिकानों के साथ रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दे रही हैं पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा के हस्तक्षेप के बाद घोटाले के मुख्य आरोपी की पत्नी हेमा श्रीवास्तव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है इसके पहले बैंक कर्मी और उसके भाई को भी इस मामले में जेल हो चुकी है पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी पर स्टे की वजह से उसे पकड़ा नहीं जा सका। नगर कोतवाली के वर्तमान प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय ने विपिन प्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है हमारी टीमें लगी हुई है उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा मास्टरमाइंड भी जल्दी सलाखों के पीछे होंगे। इस मामले में बड़गांव वार्ड के सभासद शेष चौरसिया और रानी बाजार वार्ड के सभासद विशाल अग्रवाल ने सबसे पहले आवाज उठाई थी और अब उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मंडलायुक्त से भी मांग की है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा