नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने के दो वांछित अभियुक्त अलग अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार
गोंडा क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने के वांछित अभियुक्त नागेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना परसपुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकत कराया गया था। तो वहीं उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने के आरोपी अभियुक्त-सूरज कुमार को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी के साथ छेडछाड किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।