नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार



गोंडा ब्यूरो । पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने दुष्कर्म करने के 01 आरोपी अभियुक्त-नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपने साथी अभियुक्तों के साथ मिलकर थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नवीन कुमार पुत्र राम सुरेश निषाद नि0 ग्राम दुर्जनपुर पचूनी टिकरी वजीरगंज हालपता हतवा नवाबगंज गिर्द थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा