गोबर एवं गोमूत्र के उत्पादों से गोंडा बनेगा उत्तर प्रदेश का आदर्श शहर- इं. हरशु तिवारी


गोंडा। न्यूयॉर्क में इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ देश सेवा के उद्देश्य से वापस वतन लौटे संघ के कार्यकर्ता हरशु तिवारी ने गाय के गोबर एवं गोमूत्र से गोंडा में उत्पाद बनाकर गोंडा को उत्तर प्रदेश का आदर्श जिला बनाने का बीड़ा उठाया है। हरशु तिवारी ने बताया गाय के गोबर से लकड़ी, फिनायल, धूपबत्ती, हवन सामग्री, मच्छर अगरबत्ती, दीया, कान में डालने की दवा(एयर ड्रॉप) एवं नाक में डालने की दवा (नेजल ड्राप), ईट,सीमेंट, पेंट आदि उत्पाद बनाकर एक ओर तो इससे रोजगार के अवसर बढ़ाकर पूरे उत्तर प्रदेश में गोंडा को आदर्श जिला बनाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर इससे गाय की उपयोगिता बढ़ेगी जिससे छुट्टा जानवर की समस्या पर अंकुश लगेगा। गौशाला इन उत्पादों को बनाकर या इन उत्पादों के निर्माण कर्ताओं को गोबर एवं गोमूत्र बेचकर सरकार की निर्भरता छोड़कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
                तिवारी ने बताया की तुर्का डीहा,पंडित पुरवा, भगहर बुलंद इन तीन गांव को गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन भेंट करके गोंडा को आदर्श शहर बनाने के लिए पहल की है। ईट, सीमेंट एवं पेंट बनाने की विधि सीखने के लिए गोंडा के 7 लोग रोहतक अगले महीने जनवरी में भेजे जाएंगे। वहां उपरोक्त सातों लोग तीन दिवसीय कार्यशाला में ईट,सीमेंट और पेंट बनाने की विधि सीख कर वापस गोंडा आकर इसका उद्योग भी खोलेंगे एवं और लोगों को भी प्रशिक्षित करेंगे। विधि सीखने का प्रति व्यक्ति शुल्क रुपए 21000 भी तिवारी अपनी जेब से वहन करेंगे।
                भविष्य में बायोगैस प्लांट लगाने एवं इसका विस्तार करने की भी योजना बनाई जा रही है। भावुक होकर तिवारी ने बताया जो लोग लकड़ी के महंगे होने की वजह से शव दाह नहीं कर पाते हैं, शवों को मात्र 2 फीट जमीन के नीचे गाड़ देते हैं, वे लोग गोबर से बनी सस्ती लकड़ियां मिलने पर शवदाह कर सकेंगे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा