सपा के पूर्व मंत्री का गोंडा में हुआ जोरदार स्वागत,भाजपा सरकार पर जमकर बरसे मौलाना आबिद रजा खान
गोंडा। आज समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय गोंडा में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा खान साहब का ज़ोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस प्रोग्राम की अध्यक्षता मोहम्मद अफजल खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा ने किया और संचालन नगर अध्यक्ष इमरान खान ने की सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव करीम खान ने कहा आने वाली सरकार समाजवादी पार्टी की है उन्होंने किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा और कहा लोगों का विकास सिर्फ सपा कार्यकाल में ही संभव है। वहीं जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा के मोहम्मद अफजल खान ने योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा यह सरकार अमीरों की और पूंजीपतियों की सरकार है मौजूदा सरकार हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का काम करती है आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी मौजूदा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद और पप्पू ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरने का काम किया और अपना बूथ मजबूत करने पर रोशनी डाली और भाजपा की चालाकियों से बचने को कहा और आए हुए मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मौलाना आबिद रजा खान साहब ने संविधान बचाने की अपील की और कहा यह सरकार ना तो किसानों की है ना तो छात्रों की है और ना ही गरीबों की है यह सरकार सिर्फ अपना पेट भरने का काम कर रही है मौजूदा सरकार पर पूर्व मंत्री ने वोट काटने का भी इल्जाम लगाया और कहा अगर 2022 में यह सरकार नहीं बदली तो संविधान को खतरा है साथ ही साथ मंत्री जी ने इस प्रोग्राम का आयोजन करने वाले अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष को व सभी समाजवादी साथियों को धन्यवाद दिया।इस मौके पर डॉक्टर निज़ाम साहब, हाजी शुऐब उद्दीन , खुर्शीद आलम अज़हरी, शिव संपत सिंह, सादिर अली खान ,गुलाम नबी जिला पंचायत सदस्य, रुप नारायण प्रजापति जिला पंचायत सदस्य, महबूब, मोहम्मद सलीम सभासद, फहीम सिद्दीकी,सन्नान खान,मुबीन खान, फ़ारूक़ खान,आबिद रज़ा, अबू नसर भाई,आशीष जंक्शन, रहम अली कादरी, दिलीप बर्मा, फहद अंजुम, सलमान अली, गुलाम हुसैन,मोहम्मद शाहिद खान, मोहम्मद रईस खान,मोहम्मद साहबान, महबूब एडवोकेट, दानिश वारसी, हरिराम यादव, राम नारायण यादव, विक्कू सिंह, विकास मोदनवाल, लिटिल गुप्ता, मेराज खान, अभिषेक चिंतक, गजनी प्रधान, मोहम्मद रईस मोहम्मद इसराइल बच्चन खान, सलीम भाई, अजमल खान अनीश बादशाह मकबूल अंसारी शेर मोहम्मद शेरू आज सभी समाजवादी साथी मौजूद रहे।