चोरी की योजना बनाते समय 04 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी करने के उपकरण व असलहा कारतूस बरामद




गोंडा क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरो/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
             उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान चोरी की योजना बनाते समय 04 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण व मु0अ0सं0- 354/21, धारा 380 भादवि से सम्बन्धित चोरी का माल 02 अदद झुमकी पीली धातु, 02 अदद पायल सफेद धातु व अभियुक्त बांकल व पांचू के पास से 01-01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त सलमान व बहादुर के कब्जे से 01-01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 11.11.2021 की रात्रि ग्राम दीक्षित पुरवा के एक घर में चोरी की थी। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कटराबाजार में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण। बांकल पुत्र अल्हाफेरे नि0 कटहवा मौजा बनगांव थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
पांचू पुत्र शेरअली नि0 कटहवा मौजा बनगांव थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा। सलमान पुत्र शाहिद नि0 कटहवा मौजा बनगांव थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा। बहादुर पुत्र युसुफ नि0 कटहवा मौजा बनगांव थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा