बलिदान दिवस पर खूब याद किए गए अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी
गोंडा ब्यूरो। अमर बलिदानियों के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है उनके बलिदान से ही हम आज आजाद हैं, ये बातें रेडक्रास सोसायटी द्वारा अमर शहीद श्री राजेंद्र नाथ लाहिड़ी जी के बलिदान दिवस पर पीपलचौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में रेडक्रास सोसायटी के उपाध्यक्ष जसपाल सिंह सलूजा ने कही,शहीदों की कभी मृत्यु नहीं होती वो सदैव सबके दिलों में रहते हैं उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता ये बातें रेडक्रास सोसायटी के कोषाध्यक्ष डा. राजेश श्रीवास्तव ने कही।कार्यक्रम में अमर शहीद श्री राजेंद्र नाथ लाहिड़ी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया व भारत माता की जय ,वंदे मातरम और शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी अमर रहें के नारों से आकाश गुंजायमान रहा, कार्यक्रम में अजेय विक्रम सिंह , डा. मधुसूदन सिंह , भूपेंद्र आर्या, डा. दिलीप शुक्ला , डा. ओंकार पाठक,अनिल कुमार श्रीवास्तव, के बी सिंह ,बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष प्रेम शकर लाल श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, प्रमोद नंदन श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव,रवि प्रकाश पांडे, अफजाल अहमद , अतुल श्रीवास्तव , विकास मनोहर , देवेंद्र कुमार सिंह, अविनाश सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया और धर्मवीर आर्य अभय श्रीवास्तव , निज़ामुद्दीन , शोभाराम , विजित श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।