गोंडा जनपद में समाजवादी पार्टी के झंडा लगाओ अभियान की हुई शुरुआत
सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष ने अपने घर पर झंडा लगाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की
गोंडा ब्यूरो। आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी आदेशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी के निर्देश पर मोहम्मद अफजल खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी गोंडा ने समाजवादी पार्टी झंडा लगाओ अभियान के तहत अपने निजी आवास पर समाजवादी पार्टी का झंडा लगाते हुए कहा कि मै संकल्प लेता हूं कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा पर आस्था रखता हूं और और रखता रहूंगा मैं गोंडा जनपद मे मजदूर, किसान,नौजवान, छात्र, बेरोजगार, महिलाएं, अल्पसंख्यकों और सभी के बीच जाकर समाजवादी पार्टी की 2022 में किए गए कामों को अखिलेश यादव जी के बेहतर सोच को जो उन्होंने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए 2022 में आने पर अपने किए गए कामों को और बेहतर बनाने के लिए कहा है मैं जन जन तक बातें पहुंचाऊंगा और भरोसा भी दिलाऊंगा कि समाजवादी पार्टी की सरकार अगर 2022 में बनेगी तो हर बेरोजगार हर नौजवान हर किसान हर महिला सभी लोग सुरक्षित और कामयाब रहेंगे महिलाओं को सम्मान और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा महिलाओं को 1500 रुपए समाजवादी पेंशन मिलेंगे सड़कें अच्छी होंगी बिजली अच्छी होगी महंगाई कम होगी पुलिस उत्पीड़न कम होगा यह काम सिर्फ समाजवादी पार्टी की सरकार में समाजवादी ही कर सकते हैं इसलिए मोहम्मद अफजल खान ने अनुरोध किया कि 2022 में सभी लोग समाजवादी पार्टी को वोट देकर एक अच्छी सरकार बनाएं जो सभी के हित के लिए काम करती हो जो हर वर्ग के लोगों के लिए काम करती है वह हर धर्म के लोगों के लिए काम करती हैं वह मजदूरों और मज़लूम के लिए काम करती है इसलिए हम सब मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएं।