बजाज चीनी मिल पर अवध केसरी सेना के धरने का लगातार चौथा दिन जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का मिला अपार समर्थन



अवध केसरी सेना के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में चल रहा है धरना ,72 घंटे से ठप है मिल का पेराई का कार्य


गोंडा ब्यूरो सुधाकर कुमार। बजाज चीनी मिल पर अवध केसरी सेना के द्वारा किसानों के समर्थन में चल रहे धरने के तीसरे दिन कई जनप्रतिनिधियों का सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। बजाज चीनी मिल पर किसानों का 158 करोड़ रुपए बकाया है जो पिछले पेराई सत्र का बताया जा रहा है बजाज चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा किसानों को सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दिया जाता रहा लेकिन उनके गन्ने का भुगतान नहीं किया गया जिससे किसान भूखे मरने को मजबूर हैं इसी मुद्दे को उठाते हुए अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह की अगुवाई में बजाज चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन की शुरुआत बीते 3 दिन पहले की गई थी जिसमें अब लगातार उनको जनप्रतिनिधियों का समर्थन भी प्राप्त हो रहा है आज तीसरे दिन अधिवक्ता और समाजसेवी रुचि मोदी ने पहुंचकर किसानों के समर्थन मैं कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और बजाज चीनी मिल को किसानों का बकाया भुगतान देना ही होगा इसी के साथ सपा नेता व पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी सूरज सिंह, बब्बू सिंह बिसेन व पूर्व विधायक राम विष्णु आजाद ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर वहां मौजूद किसानों को संबोधित किया और उन्हें अपना समर्थन दिया। गौरतलब यह है कि बजाज चीनी मिल से कुछ ही दूरी पर गोंडा के वर्तमान सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया का आवास मनकापुर में स्थित है लेकिन वह अभी तक सत्ता पक्ष के सांसद होते हुए भी धरना स्थल तक नहीं पहुंच पाए। 
अवध के 3 सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि नया पेराई सत्र शुरू हो चुका है लेकिन पिछले पेराई सत्र का बकाया भुगतान चीनी मिल के पदाधिकारियों द्वारा किसानों को नहीं दिया जा रहा है जो बहुत ही निंदनीय कृत्य है आखिर किसान को मूल्य का भुगतान नहीं मिलेगा तो वह दोबारा खेती कैसे करेगा। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक योगेंद्र सिंह ने बताया कि तत्काल भुगतान कर पाना संभव नहीं है लेकिन उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि 15 जनवरी तक किसानों का समस्त बकाया भुगतान कर दिया जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि रविवार रात 8:00 बजे से गन्ना उपलब्ध ना होने के कारण तराई का कार्य ठप हो गया है और इस समय मिल में कोई कार्य नहीं हो रहा है पिछले 72 घंटे से भी ज्यादा समय से चीनी मिल में पेराई का कार्य बाधित है। इस अवसर पर अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज उपाध्याय प्रदेश प्रभारी मानवेंद्र सिंह मोनू महिला विंग से निधि मिश्रा, दिव्या सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में अवध केसरी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा