गोंडा के टाउन हॉल में आयोजित हुआ मुस्लिम इदरीसी महासभा का सम्मेलन,

समाज के युवक और युवतियों को रोजगार दिलाने का लिया गया संकल्प


गोंडा। स्थानीय टाउन हॉल गांधी पार्क में मुस्लिम इदरीसी महासभा का एक सम्मेलन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अब्दुल खालिक इदरीसी राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम इदरीसी महासभा व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी और विशिष्ट अतिथि के रूप में आनंद स्वरूप उर्फ़ पप्पू यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल खालिक इदरीसी ने कहा कि समाज को शिक्षा और अपने समाज के हितों के कार्यों को समाज में बेरोजगारो को रोजगार देने का कार्य किया जाएगा साथ ही साथ समाज को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए समाज से गरीब तबकों को हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा व समाज के नौजवानों को व समाज की बेटियों को शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करूँगा और समाज के लिए खड़ा रहूंगा साथ ही साथ गोंडा में समाज की एक अच्छी तादाद है इदरीसी समाज के मुख्य कार्य सिलाई के अलावा उनके समाज की बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाकर नौकरी और स्वरोजगार दिलाने का कार्य करूंगा और समाज को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करूंगा। विशिष्ट अतिथि पप्पू यादव जी ने कहा कि समाजवादी सरकार आने पर इदरीसी समाज के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का कार्य किया जाएगा इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुस्लिम इदरीसी महासभा के जिला अध्यक्ष अब्दुल अजीज इदरीसी, मुबीन इदरीसी, महबूब इदरीसी, अलीम इदरीसी ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व समाजवादी नेता सूरज सिंह, फहीम सिद्दीकी सभासद सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी युवजन सभा समाजवादी पार्टी,अफजल खान जिला अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, अब्दुल सलाम इदरीसी, तनवीर इदरीसी, नूर मोहम्मद, सिब्लू,इरफान उल्लाह इदरीसी, शब्बीर इदरीसी, महबूब इदरीसी,महमूद इदरीसी, जुनेद आलम, बाबू रफीक इदरीसी, इमरान इदरीसी, सहित सैकड़ों की संख्या में इदरीसी समाज के व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा