गोंडा ब्रेकिंग। अंबेडकर चौराहे पर कार से हुई भीषण दुर्घटना, अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं
गोंडा। शहर के बीचोंबीच स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौराहे पर अभी-अभी कुछ देर पहले एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई अभी तक किसी के हताहत होने की खबर की पुष्टि नहीं हुई है बताया जा रहा है कि कार पर हरियाणा का टैक्सी नंबर है सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि कार कहीं बाहर से आ रही थी और अंबेडकर चौराहे पर मोड़ते वक्त अंबेडकर चौराहे के चारों तरफ लगे हुए लोहे की बेरी गेटिंग को तोड़कर अंदर घुस गई कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है हालांकि गनीमत यह रही कि डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं हुआ है,
सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हो रही है और लोग इसमें नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती उजमा राशिद और नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि से कमरुद्दीन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं सोशल मीडिया पर श्री कमरुद्दीन पर आरोप लग रहा है कि कई बार नगर पालिका को इस चौराहे के इर्द-गिर्द लगे वेरी गेटिंग के बारे में अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई, पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपनी छानबीन और जांच में जुटी हुई है।