केशव ठक्कुर जिला अध्यक्ष, तो किशन राजपाल बने नगर अध्यक्ष

 
गोंडा। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की गोंडा इकाई का गठन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार जायसवाल ने बताया कि केशव ठक्कुर को गोंडा का जिला अध्यक्ष मनोनीत करते हुए किशन राजपाल को गोंडा का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि दोनों मिलकर गोंडा के समस्त व्यापारियों को नई दिशा प्रशस्त करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष केशव ठक्कुर ने कहा हम प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हम गोंडा के समस्त व्यापारियों को जोड़ते हुए गोंडा व्यापारियों की भलाई के लिए पूरी इमानदारी और मेहनत से काम करेंगे। नगर अध्यक्ष किशन राजपाल ने कहा गोंडा नगर के व्यापारियों की कई जटिल समस्याएं हैं हम सबको साथ लेकर उन सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा