अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा। आज दिनांक 23.03.2021 को थाना धानेपुर के उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह मय उ0नि0 राम आशीष मौर्या के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियुक्त को उतरौला हाइवे से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना धानेपुर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।