राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का चुनाव संपन्न, आनंद मोहन मिश्र जिला अध्यक्ष, उमेश चंद्र त्रिपाठी बने जिला महामंत्री


बहराइच। आज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, जनपद -बहराइच के प्रथम निर्वाचन कार्यक्रम में माननीय सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा जी, सदर विधायक एवं पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री माननीया अनुपमा जायसवाल जी, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री आदरणीय ओमपाल जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री अजीत सिंह जी, प्रदेश महामंत्री श्री भगवती सिंह जी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री शिव शंकर सिंह जी, मंडल अध्यक्ष डॉ रामानंद तिवारी जी, मंडल महामंत्री श्री गजाधर सिंह जी, जिला कार्यवाह श्री भूपेंद्र कुमार सिंह जी, एवं विभिन्न जनपदों के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। निर्वाचन में आनंद मोहन मिश्र जी - जिला अध्यक्ष, उमेश चन्द्र त्रिपाठी - जिला महामंत्री, कुमार वर्मा जी- जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सगीर अंसारी जी - जिला कोषाध्यक्ष, विवेक सिंह जी - जिला संगठन मंत्री (प्रदेश द्वारा चयनित) अरुण अवस्थी जी - जिला उपाध्यक्ष, सुरूर अख्तर जी- जिला उपाध्यक्ष, रूपाली सरन श्रीवास्तव जी- जिला उपाध्यक्ष (महिला), रवि मोहन शुक्ला जी- जिला संयुक्त महामंत्री, प्रतिमा पांडेय जी- जिला संयुक्त मंत्री, बृजेंद्र मिश्रा जी- जिला मंत्री, डॉ० दुर्गा प्रसाद सिंह जी- जिला मंत्री, चंद्रेश राजभर जी- जिला मंत्री राजेश कुमार मिश्र जी- जिला मीडिया प्रभारी एवं विनोद कुमार त्रिपाठी जी- जिला कार्यालय प्रभारी पद पर किसी अन्य का नामांकन ना होने की स्थिति में निर्विरोध निर्वाचित हुए। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक आदरणीय श्री बलदेव प्रसाद पाण्डेय जी को प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला संरक्षक घोषित किया गया। माननीय सहकारिता मंत्री जी, सदर विधायक व पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री जी, एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सम्मानित प्रदेश व मंडल पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। श्री उमेश चंद्र त्रिपाठी ने निर्वाचन कार्यक्रम में उपस्थित सभी माननीय जन प्रतिनिधियों, आदरणीय राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री जी, समस्त सम्मानित प्रांतीय व मांडलिक पदाधिकारी गण एवं समस्त सम्मानित शिक्षक साथियों व शिक्षिका बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद- बहराइच की पूरी टीम शिक्षक हित एवं शैक्षिक संवर्धन की दिशा में पूर्ण मनोयोग से कार्य करेगी। मैं अपनी पूरी जिला कार्य समिति की ओर से समस्त साथियों को यह विश्वास दिलाता हूं।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा