140 ली0 अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार


गोंडा। जनपद गोण्डा में अवैध कच्ची शराब के परिवहन, विक्री व निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, परिवहन व बिक्री के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये थे। 
 उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना परसपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उक्त आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 140 ली0 अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद कर किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को थाना परसपुर में आबकारी अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा