रेलवे सुरक्षा बल द्वारा धूम्रपान तथा ज्वलनशील पदार्थो की चेकिंग हेतु विशेष अभियान लगातार जारी

 गोंडा। वरिष्ट मण्डल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर रेलवे श्री अमित प्रकाश मिश्रा एवं सहायक सुुरक्षा आयुक्त गोण्डा श्री अजय कुमार सिंह के निर्देशन में पोस्ट प्रभारी गोण्डा श्री प्रवीण कुमार साथ अधिकारी व स्टाफ द्वारा दिनांक 22.03.2021 से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा के क्षेत्राधिकार में धूम्रपान करनेवाले व ज्वलनशील पदार्थ की चेकिंग अभियान चलाई जा रही है, जिसमें आज दिनांक 26.03.2021 तक की अवधि में रेलवे स्टेशन गोण्डा क्षेत्राधिकार में ट्रेनो व परिसर में कुल 21 ब्यक्तियो को बीडी व सिगरेट पीते (धुम्रपान करते) पाकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा पर कुल 21 मामलो का पंजीकरण कराते हुये अभियुक्तो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई है। उक्त अभियान के तहत् क्षेत्राधिकार में स्टेशन अथवा रेल परिसर में कार्य करने वाले कामगारो, रेल कर्मियो, पार्सल स्टाफ, लीज होल्डर एवं उनके कर्मचारियो, कैटरिंग स्टाफ आदि को आग की घटनाओ एवं ज्वलनशील बस्तुओ के परिवहन न करने के सम्बंध में विशेष सावधानी बरतने के सम्बंध में व ऐसी घटनाओं से निपटने हेतु जागरूक किया जा रहा है तथा यात्रियो में भी जागरूकता फैलाने हेतु अवगत कराया जा रहा है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा