कुरान पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध मे सपा अल्पसंख्यक सभा ने सौंपा ज्ञापन

गोंडा। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान ने वसीम रिजवी द्वारा कुरान के संदर्भ में अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में महामहिम राज्यपाल महोदय को जिला अधिकारी महोदय के द्वारा एक ज्ञापन दिया और कहां कि कुरान शरीफ अल्लाह ताला ने आसमान से नाजिल की है यह आसमानी किताब है जिसमें एक नुक्ता ना बढ़ाया जा सकता है ना घटाया जा सकता है लेकिन विगत दिनों शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के द्वारा पवित्र कुरान शरीफ के 26 आयतों के संदर्भ में अमर्यादित टिप्पणी की गई है साथ उन्हें हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है जो सार्थक अनुचित है इस्लाम धर्म का कुरान हो, हिंदू धर्म का धर्म ग्रंथ हो सिक्कों के धर्म ग्रंथ हो या इसाईयों का पवित्र बाइबल हो कोई भी धर्म समाज को बांटने और नफरत फैलाने की सीख नहीं देता जनाब अफजल खान साहब ने विरोध जताते हुए कहा कि हम निवेदन करते हैं और यकीन रखते हैं कि महामहिम जी आप प्रदेश सरकार को निर्देशित करें कि वसीम रिजवी के खिलाफ कठोर से कठोर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए क्योंकि वसीम रिजवी के उक्त बयान से हम करोड़ो धर्म प्रिय लोगों की काफी भावनाएं आहत हुई हैं l

 महामहिम जि से आशा ही नहीं पूरा यकीन है कि ऐसे लोगों के कुकृत्यों पर तत्काल लगाम लगाई जाए जिससे भविष्य में कोई भी ऐसा नाजायज़ टिप्पणी दोबारा ना कर सके l
 इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद उर्फ पप्पू भाई मोहम्मद सलीम (सभासद) जिला सचिव,आसिफ सिद्दीकी जिला सचिव, मोहम्मद इसराइल नगर अध्यक्ष गोंडा , मोहम्मद इमरान खान नगर अध्यक्ष कटरा,हाजी गजनी पूर्व प्रधान विधानसभा अध्यक्ष गोंडा, महबूब अहमद एडवोकेट विधानसभा अध्यक्ष गौरा,मोहम्मद शाहिद खान, मोहम्मद रईस खान, वसीम अख्तर , रामधन यादव जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, फरहान रईस खान उपाध्यक्ष अधिवक्ता सभा, अल्ताफ अली, मेराज अहमद खान, उबेद खान, बच्चन खान, सोनू शाह, खान जफर इलियास, मोहम्मद आसिफ खान, मोहम्मद आकिब खान, मोहम्मद साकिब खान, मोहम्मद सैफ खान,आदि लोग मौजूद रहें ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा