त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर रिजर्व पुलिस लाइन में देवीपाटन परिक्षेत्र के सभी जनपदों की महिला उ0नि0/आरक्षियों का हुआ सम्मेलन


गोंडा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत आज दिनांक 23-03-2021 को पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज डॉ0 राकेश सिंह व पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में परिक्षेत्र के सभी जनपदों की महिला उ0नि0/आरक्षियों के साथ सम्मेलन किया। जिसमें सर्वप्रथम सम्मेलन में उपस्थित महिला पुलिस कर्मियों से उनका परिचय प्राप्त कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। ततपश्चात पुलिस महानिरीक्षक ने बीट पुलिसिंग के दौरान क्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे में जाना तथा उनमे सुधार एवं बेहतर बीट पुलिसिंग के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों के साथ संवाद स्थापित कर शासन व पुलिस विभाग के विभिन्न आदेशो/ सर्कुलरो के बारे में बताना व उनका बेहतर ढंग से अनुपालन कराना तथा महिला हेल्प डेस्क पर कार्य कर रही आरक्षियों को फरियादियों विशेषकर महिलाओं के साथ संवेदनशीलता दिखाते उनकी समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। महिला पुलिस कर्मियों से आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बारे में जानकारी ली गयी तथा उनसे उनकी बीट से संबंधित पूछताछ की गई तो कुछ महिला आरक्षियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों की सटीक जानकारी दी गई। 
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि समस्त महिला पुलिस कर्मी आगामी पंचायत चुनाव को गंभीरता से लें, सर्वप्रथम अपने बीट क्षेत्र के रजिस्टर नंबर-8 का अवलोकन करें तथा अपने बीट क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि जैसे अवैध शराब, हिस्ट्रीशीटर/दुराचारी की चेकिंग व अन्य आपराधिक गतिविधियों की निगरानी करे एवं लगातार बीट सूचना अंकित कराए। चुनाव के मद्देनजर संभावित प्रत्याशी व उनके कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखे। बीट क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत व्यक्तियों व महत्वपूर्ण लोगों के मोबाइल नंबर लेकर निरंतर संपर्क में रहें। तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने महिला सशक्तिकरण में विशेष योगदान व सराहनीय कार्य करने वाली म0आ0 मोना वर्मा थाना को0 नगर जनपद गोंडा, म0आ0 नीलम सिंह थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा, म0आ0 प्रिया पाण्डेय थाना मटेरा जनपद बहराइच, म0आ0 संजू चौहान थाना को0 गैसड़ी जनपद बलरामपुर, म0आ0 दिव्या सिंह थाना इकौना जनपद श्रावस्ती समेत 19 महिला आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा