साइबर सेल ने 72 घंटे में वापस करायी रकम, पीड़ित ने कहा धन्यवाद

गोण्डा पुलिस जनपद गोण्डा में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज द्वारा जनसामान्य को समय - समय पर जागरूक किया जाता रहा है। इसके साथ ही साथ साइबर अपराधों की सूचना मिलने पर तत्काल साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया जाता रहा है। जिसके अनुक्रम में आवेदक संजीव कुमार नायक ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा को अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में फ्रॉड कॉल पर बोनस प्राप्त करने के लिए कार्ड डिटेल और ओटीपी फ्रॉड को माझा कर दिया , और तुरंत उनके खाते मे 24240.00 रु कट गये। ठगी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल साइबर सेल को जाँच सौंपी गयी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर सेल ने फ्रॉड की गयी कुल धनराशि को सम्बंधित वॉलेट से संपर्क कर होल्ड करते हुए पीड़ित के खाते में वापस करवाया। धोखाधड़ी की रकम मिलने पर पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल की सराहना की गयी। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा