यूपी एम एस आर ए गोण्डा यूनिट ने जय नारायण शुक्ला जी के अध्यक्षता में मनाया होली मिलन समारोह


गोंडा। उत्तर प्रदेश मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की गोंडा इकाई ने अध्यक्ष श्री जय नारायण राजेश शुक्ला के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया । होली मिलन समारोह की खास बात अतिथियों की खासकर गोंडा के कुछ विशिष्ट डॉक्टर और प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी रही यूपी एम एस आर ए की पूरी यूनिट इस अवसर पर मौजूद रहे। होली मिलन समारोह के आयोजन पर यूपी एम एस आर ए के गोंडा यूनिट के अध्यक्ष श्री जयनारायण राजेश शुक्ला ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है लेकिन इस बार यह समारोह कोरोना की वजह से प्रभावित भी हुआ है इसलिए बहुत कम संख्या में लोगों को आमंत्रण दिया गया था और बहुत सादे तरीके से होली मिलन समारोह मनाया गया। इस समारोह मे जनपद के प्रख्यात डॉ ओ एन पाण्डेय अध्यक्ष आई एम ए, डॉ जी पी अग्रवाल, डॉ एम ए खांन अध्यक्ष नीमा व केमिस्ट एंड ड्रगिसट एसोशिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी तथा यूनिट के सभी साथी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा