गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की जघन्य घटना, भाजपा नेता के पुत्र समेत 5 नामजद
गोंडा। कटरा बाजार के ग्राम विकरवा निवासी 18 वर्षीय युवती से कुछ दबंग युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया जिसमें भाजपा नेता के पुत्र सहित 5 लोग नामजद किये गए हैं। सत्ता पक्ष के नेता के पुत्र का नाम आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने में की आनाकानी । काफी दबाव के बाद पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मसूद आलम खां व पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के दबाव मे पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपियों के द्वारा परिवार को डराया व धमकाया भी जा रहा है। लड़की का जिला महिला अस्पताल मे परीक्षण किया जा रहा है । पूर्व ब्लाक प्रमुख और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान और कटरा बाजार से पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने जिला और पुलिस प्रशासन से यह मांग है कि अगर 24 घण्टे के अंदर आरोपियो की गिरफ्तारी नही हुई तो थाने का घेराव किया जाएगा।