सीवाईएसएस संगठन विस्तार के क्रम में सुनील सिंह बने जिला अध्यक्ष और शिवम मझवार बने जिला महासचिव


गोंडा। आज सी वाई एस एस के प्रांतीय सचिव श्री राजकुमार बरवार जी की अध्यक्षता में आवास विकास कॉलोनी गोंडा में एक बैठक की गयी जिस बैठक में शिवम मझवार को प्राथमिक सदस्यता देने के साथ-साथ सीवाईएसएस के जिला महासचिव  के पद पर नियुक्त किया गया। इसके पहले सीवाईएसएस के पूर्व जिला महासचिव श्री सुनील सिंह को सीवाईएसएस के प्रदेश अध्यक्ष श्री वंश राज दुबे के अनुमोदन पर और प्रांतीय सचिव श्री राज कुमार बरवार के प्रस्ताव के बाद गोंडा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसी क्रम में शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री उत्तमचंद नागेश को छात्र युवा संघर्ष समिति का संगठन प्रभारी भी नियुक्त किया गया था। आज की बैठक में इसी संगठन विस्तार के क्रम में शिवम मझवार को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बैठक में सीवाईएसएस के जिला अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिंह एवं जिला संगठन प्रभारी उत्तम नागेश भी उपस्थित रहे। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा