सरकारी कर्मचारियों की कूटरचित आईडी बनाकर जीपीएफ के नाम पर राजकीय धन का गबन करने वाला गिरोह के 05 अभियुक्त गिरफ्तार


गोंडा। दिनांक 17.03.2021 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि जनपद गोण्डा के नवाबगंज स्थित भारतीय स्टेट बैक के कुछ खाता धारको के खातो में सन्दिग्ध तौर पर धनराशि स्थानांतरित हो रही है जिसमें नवाबगंज क्षेत्र के ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक की संलिप्तता है। इस गोपनीय सूचना की जाँच पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने एसओजी टीम के माध्यम से करायी, सूचना प्रमाणित होने पर थाना नवाबगंज में मु0अ0स0 86/2021 धारा 419.420.467.468.471.120बी भादवि व 66,66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज व एसओजी की संयुक्त टीम को प्रकरण का अनावरण करते हुए संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये थे। जिसके क्रम में थाना नवाबगंज व एस0ओ0जी0 टीम द्वारा सरकारी कर्मचारियो की कूटरचित आईडी बनाकर जीपीएफ के नाम पर फर्जी तरीके से पैसा गबन करने वाले गिरोह के पाँच सदस्यो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अरुण वर्मा चकबन्दी विभाग गोरखपुर में एकाउन्टेण्ट के पद पर तैनात है जिसके द्वारा अपने साथी कर्मचारी पुनीत श्रीवास्तव के साथ मिलकर फर्जी सरकारी कर्मचारियो की लैपटाप व वेबसाइट के माध्यम से कई आई0डी0 बनाई गयी व फर्जी जीपीएफ बिल बनाकर विगत कई वर्षो में करोडो रुपयो जनपद गोण्डा ,गोरखपुर व देवरिया के कई खातो में अपने साथी लेखपाल राजेश पाठक व नानमून मौर्या ( एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र ) के माध्यम से स्थानांतरित कर लिये। 
जिनमें से अबतक 45 खातो को चिन्हित किया जा चुका है। उक्त खातो में विगत तीन वर्षो में छः करोड रुपयो से ज्यादा का स्थानांतरण इस गिरोह द्वारा किया जा चुका है। अभियुक्त अरुण वर्मा, राजेश पाठक व गिरोह के अन्य सदस्यो द्वारा विगत दस वर्षो में इस फर्जी वाडे से कई करोड रुपयो की सम्पत्ति अर्जित की गयी है जिनको चिन्हित कर सीज करने की कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।


Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा