जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाने के दिए निर्देश



गोण्डा। डीएम मार्कंडेय शाही ने पूरे जिले में से चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग कार्य को बंद कराने और अवैध रिफिलिंग का कार्य करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के हेतु सघन छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश डीएसओ को दिए हैं तथा तरबगंज के पूर्ति निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
  जिलाधिकारी ने बताया कि थाना उमरीबेगमगंज के आदमपुर में सिलेण्डरों के विस्फोट की घटना के बाद कराई गयी पड़ताल में कई खुलासे हुए हैं। कस्बों से लेकर गांवों तक अवैध रिफलिंग की सूचनाएं सत्य पाई गईं है जिसमे घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे गैंस सिलेंडर में गैस भरकर बेचने का धंधे में स्थानीय पुलिस कर्मियों की भी संलिप्तता प्रकाश में आई है। उन्होंने बताया कि मीडिया में प्रकाशित खबरो में गैस सिलेन्डरों से अवैध रिफलिंग किए जाने के फोटोग्राफ्स भी प्रकाशित किए गये हैं।
      जिलाधिकारी ने डीएसओ को स्वयं जांच करने और तथा इस सम्बन्ध में पुलिस तथा पूर्ति विभाग की टीम के साथ विशेष अभियान चलाकर जनपद में अवैध गैस रिफलिंग के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा