नगर कोतवाल ने छीना अधिवक्ता का मोबाइल,अधिवक्ता हुए लामबंद, संयुक्त बार संघ ने कोतवाल के निलंबन की उठाई मांग



 गोण्डा। उत्तर प्रदेश में पुलिस की तानाशाही कम होने का नाम ही नहीं ले रही है ताजा मामला गोंडा का है जहाँ विगत दिनों कोतवाली नगर बड़गांव चौकी क्षेत्र में स्थित निकट शिवा हॉस्पिटल के पास एक मकान का निर्माण हो रहा था जिसमें छज्जा निकालने के वाद विवाद को बढ़ावा देकर एक पक्ष पहुंच गया था थाने और मामले की सूचना थाने पर दी आनन-फानन में पहुंचे नगर कोतवाल आलोक राव व उनके हमराही मामले को बैठाने की कोशिश कर रहे थे कि दूसरे पक्ष ने अपर जिलाधिकारी द्वारा निर्गत आदेश को नगर कोतवाल को दिखाना चाहा जिसे देखते ही महोदय भड़क उठे सूत्रों के मुताबिक आलोक राव आवेश में अपर जिलाधिकारी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अपने कप्तान को भी भला बुरा कह दिया था जिसका वीडियो वहां खड़े एक अधिवक्ता शिवकुमार ने बना लिया वीडियो को बनाते देख आलोक राव अधिवक्ता पर टूट पडे थे और उसके मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया था जिससे पीडित
अधिवक्ता शिवकुमार ने मामले की पूरी सूचना अपने बार एसोसिएशन को दी ।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बार संघ के पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक से मिले और पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल वापस करने को कहा नगर कोतवाल ने मोबाइल तो वापस किया लेकिन उसके अंदर मौजूद सारे पार्ट्स डाटा इत्यादि को क्षतिग्रस्त कर दिया।
 सवाल यह उठता है कि यदि कोतवाल ने कोई अभद्र टिप्पणी नही की थी तो मोबाइल के सिस्टम को क्यो नष्ट किया गया ऐसे में क्या जरूरत पड़ी कि वीडियो फोटो आदि को डिलीट किया गया जिस से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एक मीटिंग कर योजनाबद्ध तरीके से पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन और मांग किया जनपद के नगर कोतवाल आलोक राव के विरुद्ध निलंबन या प्राथमिकी दर्ज नहीं होती तब तक हम व हमारा बार खामोश नहीं होगा अधिवक्ता संघ कलेक्ट्री बार एसोसिएशन से भ्रमण करते हुए दीवानी परिसर होकर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय जहां उनकी मौजूदगी ना होने पर अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन जिस समय जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी,महामंत्री मनोज कुमार सिंह ,पूर्व अध्यक्ष बिंदेश्वरी दुबे ,रविश चन्द्र त्रिपाठी ,महाराज कुमार श्रीवास्तव, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ,महामंत्री प्रदीप कुमार पांडे ,पूर्व अध्यक्ष विवेक मणि श्रीवास्तव, दिनेश कुमार पांडे ,राजेश मिश्रा, मनोज मिश्रा,चारु चंद्र मिश्रा, राजकुमार दुबे ,मदन गोपाल श्रीवास्तव, सरदार सिंह ,महेश कुमार सिंह ,राजीव शुक्ला ,अशोक कुमार मिश्रा, अमित कुमार पांडे समेत सैकडों अधिवक्ता मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा