नवागत पुलिस अधीक्षक गोंडा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर बताई अपनी प्राथमिकताएँ


गोंडा। क्राइम रिपोर्टर सुधाकर कुमार। नवागत पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों के साथ अपनी पहली पत्रकार वार्ता की और पत्रकारों को जनपद के बारे में अपनी प्राथमिकताओं को बताया। पुलिस अधीक्षक महोदय गोंडा ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता जनसुनवाई जिसमें गोंडा अभी तक अव्वल स्थान पर रहा है इस को प्राथमिकता देना है साथ ही साथ आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस सभी स्थानों पर तत्पर रहेगी और त्योहारों में खलल डालने वाले अराजक तत्वों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही साथ महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी वह कार्य करेंगे एवं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांति व सकुशल संपन्न कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन में फरियादियो के बीच आकर की जनसुनवाई। नवागत पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्र ने शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए जनता दर्शन के दौरान स्वयं फरियादियों के बीच आकर जनसुनवाई की। जिसमें विभिन्न थानों से आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित को तत्काल विधिक निस्तारण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

इसके पहले कल देर रात पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत चीता मोबाइलों की आकस्मिक चेकिंग कर उसके रिस्पोंस टाइम को परखा, तथा चीता मोबाइल के अलर्ट पोजीशन वह बेहतर रिस्पांस टाइम देने पर दो आरक्षीयो को 500-500 रुपया का नगद पुरुस्कार भी दिया। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा